मगध हेडलाइंस

उमंगेश्वरी महोत्सव 1 मार्च को मनाने का लिया गया निर्णय

मगध हेडलाइंस : मदनपुर (औरंगाबाद) मदनपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में स्थित धर्मशाला के प्रांगण में सामाजिक संस्था जनेश्वर विकास केंद्र के तत्वावधान में उमंगेश्वरी महोत्सव 2022 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी उमाशंकर पाठक ने किया। बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार विमर्श किया एवं 01 मार्च 2022 को उमंगेश्वरी महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। महोत्सव में सर्वप्रथम उमंगेश्वरी माता एवं सूर्य भगवान की षोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन, उमंगा धाम की ऐतिहासिक महिमा एवं गरिमा विषय पर विचार गोष्ठी, जिले के सभी महोत्सव के आयोजकों का सम्मान समारोह एवं संध्या समय में रंगारंग कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। लोगों ने प्रस्ताव लाया की महोत्सव प्रायोजक विधि से करेंगे। महोत्सव में पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, वर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधियों यथा विधायक, विधान पार्षद, मुखिया सरपंच, जिला परिषद आदि को भी बुलाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए एक आयोजन समिति बनाई गई। जिसमें, अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कामेश्वर कुमार, सचिव अभय कुमार सिन्हा, सह सचिव निरंजन कुमार, कोषाध्यक्ष ललन कुमार सिंह एवं संरक्षक उमाशंकर पाठक को बनाया गया। कार्यकारी सदस्य के रूप में राकेश सिंह एवं अन्य को रखा गया। लोगों ने यह भी कहा कि आवश्यकतानुसार समिति का विस्तार किया जा सकता है। इस दौरान महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी, मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी, ललन कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, निरंजन कुमार पासवान, अभय सिंह, राकेश सिंह, कामेश्वर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer