मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। बुधवार की दोपहर सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना औरंगाबाद – पटना मुख्य पथ एनएच – 139 पर देवकली गांव के समीप की है। जहां एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। मृतक जम्होर थाना क्षेत्र के तमोली गांव निवासी रामाशीष राम के 20 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार राम था। युवक ओबरा थाना क्षेत्र के महथु गांव अपने नानी के घर रहता था। जबकि उसका पुरा परिवार बंगाल में रहता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का इसी वर्ष जनवरी माह में शादी हुई थी। वह किसी सामग्रियों की खरीदारी को लेकर ओबरा बाजार जा रहा था। लेकिन जैसे ही वह देवकली मोड़ के समीप पहुंचा की अचानक एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दिया जिसमें वह सड़क हादसे का शिकर हो गया। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी और लोगों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। पीड़ित परिजनों ने सरकार से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक के चचेरी बहन की मई माह में शादी होनेवाली थी। लेकिन इस घटना से खुशियां गम में तब्दील हो गई।