मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। एक बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया हैं। मकान का दरवाजा तोड़कर नकदी, जेवरात समेत अन्य कीमती सामग्रियों पर हाथ साफ कर लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया तथा मामले की छानबीन कर रही है। यह मामला फेसर थाना क्षेत्र के फेसर गांव की हैं। जहां देर रात्रि अज्ञात चोरों ने प्रमोद दूबे की बंद घर को निशाना बनाया और लाखों रूपयों की संपत्ति चोरी कर लिया।
पीड़ित ने बताया कि शनिवार की संध्या इलाज को लेकर पूरा परिवार बनारस अस्पताल चले गए थे। लेकिन अहले सुबह गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन पर जानकारी दी की आपके मकान की ताला टूटा हुआ है और चोरी हुई है। चोरी की सूचना पर जब घर वापस लौटा तो देखा कि घर की सामग्रियां यत्र-तत्र पड़ा हुआ है। इस दौरान 66 हजार नगद, सोने की कई जेवरात समेत अन्य कीमती सामग्रियां चोरी कर ली गई जिसमें लाखों रूपयों का नुकसान हुआ है।
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात का मुआयना किया। थानाध्यक्ष डॉ. रामविलास प्रसाद यादव ने बताया कि घटना को लेकर मामले की छानबीन की जा रही हैं। अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी।