विविध

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ 

     – मिथिलेश कुमार –

मगध हेडलाइंस: अम्बा (औरंगाबाद)। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ एवं होली मिलन समारोह का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु कथा स्थल चिल्हकी हाई स्कूल खेल के मैदान में इकट्ठा होने लगे थे। कथावाचक श्री पंडित अनिल शास्त्री (वेदाचार्य भागवत प्रवक्ता) की देखरेख में कथा स्थल पर कलश संकल्प के पश्चात् श्रद्धालुओं ने माता सतबहिनी मंदिर में माथा टेका और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन कर हरदत्ता बटाने नदी घाट से जलभरी किया।

शोभा यात्रा के दौरान डीजे, ढोल – नगाड़े, घोड़े तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा निकाली गई भक्तिमय झांकी भव्यता प्रदान कर रहे थे। लगभग पांच सौ श्रद्धालुओं ने जलभरी अनुष्ठान में भाग लिया। शाम 3:30 बजे से महाकल्याण हेतु समाज में समरसता के लिए भागवत कथा वाचन किया जा रहा है। कथा वाचन में आचार्य सर्वेश जी, आचार्य रंगनाथ एवं चंद्रकांत झा सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं। सोमवार को सुबह छह बजे से दस बजे तक मंत्रोचारण के साथ भागवत का परायण तथा शाम 3:30 बजे से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer