– रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) वज्रपात की चपेट में आने से एक किशोर झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह मामला उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव की है। जहां शुक्रवार की शाम तेज बारिश के साथ ब्रजपात की चपेट में आने से वह किशोर झुलसकर जख्मी हो गया। किशोर की पहचान उस गांव निवासी गोरेलाल बैठा के 16 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक किशोर बधार में भैंस चरा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और किशोर को इलाज के लिए एक निजी असपताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।