– रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) धान की फसल देखने गए एक युवा किसान की नाला में डूबकर मौत हों गई। यह मामला गोह मुख्यालय अंतर्गत बिलारू नाला की हैं। जहां यह हादसा हो गई। इस दौरान किसान का पैर फिसलने से वह नाला में जा गिरा और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। बताया जाता है कि गोह निवासी भरत चंद्रवंशी के 38 वर्षीय पुत्र योगेश कुमार उक्त नाला के किनारे खेत में लगे धान की फसल को देखने गया था। जैसे ही वह उस नाला के पास पहुंचा की बारिस से कीचड़ युक्त पगडंडी से उसका पैर फिसल गया जिससे वह नाला में जा गिर गया। नाला की अधिक गहराई होने के कारण वह डूब गया। इस दौरान नाला से कुछ दूरी पर ग्रामीण धान की सोहनी कर रहे थे। लेकिन जब वह काफी देर बाद वापस नहीं लौटा तो संदेह के आधार पर सोहनी कर रहा एक व्यक्ति उस जगह जाकर देखा तो उसका शव पानी में तैरता पाया गया। इसके बाद उस व्यक्ति ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। तत्पश्चात उसे पानी से निकालकर आनन-फानन में समुदायिक स्वाथ्य केंद्र गोह में ले जाया गया जहां के चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का कोई संतान नहीं है, केवल उसकी पत्नी हैं। इस घटना से गांवो में मातम छाया हुआ है तो वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।