हादसा

शादी समारोह से वापस लौट रही तीन महिलाएं सड़क दुर्घटना में घायल, स्पीड ब्रेकर बना दुर्घटना का कारण 

औरंगाबाद। तेज रफ्तार ऑटो से गिरकर देर रात्रि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना शहर से नज़दीक नेशनल हाइवे 139 पर चतरा मोड़ की है। वहीं इस घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है जिसमें एक महिला कि हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों की पहचान सुरेश साव की 55 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी, किशोर साव की 30 वर्षीय पत्नी अम्बा देवी एवं नीलम देवी के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा परिवार झारखंड राज्य के छतरपुर स्थित शादी में शामिल होने गया था। शादी के बाद घर लौटने के क्रम में उनका ऑटो चतरा मोड़ पर स्पीड ब्रेकर से जा टकराया जिसमें ऑटो पलट गई। इस दुर्घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में एक महिला का हाथ टूट गया है। वहीं अन्य महिलाओं का चिकित्सकों द्वारा इलाज़ किया जा रहा है।

सुरक्षा के लिए बने स्पीड ब्रेकर बन रहे दुर्घटनाओं का कारण : शहर में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, लेकिन यहीं दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। वाहन चालक अक्सर चकमा खा जाते हैं जिसकी वजह से वे असंतुलित हो जाते है। कई बार पीछे बैठा व्यक्ति और महिला भी हादसे का शिकार हो जाती है।

दरअसल ब्रेकर लगाने का कोई मानक तय नहीं है। शहर में कई स्थानों पर स्पीड ब्रेकर इतने ऊंचे बना दिए गए हैं कि वाहन चालक चकमा खा जाते है। नियम के मुताबिक स्पीड ब्रेकर लगाने से पहले ड्राइवर को सचेत करने के लिए 50 से 80 मीटर पहले चेतावनी बोर्ड लगाना आवश्यक है। नियमानुसार इस पर पेंट के साथ थर्मो प्लास्टिक बार मार्किंग होना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer