विविध

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हिन्दू जागरण मंच ने किया गंगा आरती

औरंगाबाद। हिन्दू जागरण मंच जिला इकाई औरंगाबाद की ओर से कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष में सूर्य मन्दिर स्थल के अदरी नदी घाट पर संध्या आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल ने कहा कि हिन्दू धर्मानुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, संध्या आरती और दान पुण्य करने का विशेष महत्व दिया जाता है। ये संध्या आरती हिन्दू जागरण मंच की ओर से कार्तिक पूर्णिमा को प्रति वर्ष मनाया जाएगा जिसकी शुरुआत संगठन के सभी सदस्यों के द्वारा आयोजित किया गया है। अगले वर्ष और भी भव्य तरीके से इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। वहीं अविनाश कुमार ने बताया कि हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। आज के ही दिन भगवान विष्णु ने प्रलय काल में वेदों की रक्षा के लिए तथा श्रृष्टि को बचाने के लिए मत्स्य अवतार धारण किये थे। इस दिन चंद्र जब आकाश में उदित हो रहा हो उस समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति,अनुसूया और क्षमा इन छह कृतिकाओ का पूजन करने से शिव जी की प्रसन्नता प्राप्ति होती है। साथ में पूरे वर्ष स्नान करने की प्राप्ति होती है। जिला मंत्री राजीव सिंह ने बताया कि आज सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की 552 वीं जयंती है। उनके द्वारा बताएं गये रास्तें, शिक्षाएं एवं दिशा-निर्देश पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करती हैं। सभी जिलावासियों को गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। हिन्दू जागरण मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्रो उच्चारण के साथ संध्या आरती कर सभी लोगो में प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सामिल जिला महामंत्री शशि सिंह, जिला विधि प्रमुख अंजनी सिंह, जिला मंत्री राजीव सिंह, कुश सिंह, सुजीत तिवारी, मनीष तिवारी, विकाश कुमार अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer