
– डी के यादव
कोंच (गया) अंचलाधिकारी कोंच योगेंद्र कुमार तथा आंती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन आंती थाना परिसर में शनिवार को किया गया। जिसमें लोगों की समस्याओं को सुना गया और लोगों के मामले को निपटारा किया गया। जनता दरबार में दो फरियादी पहुंचे, जिन्हें सक्षम न्यायालय में जाने को कहा गया। जानकारी देते हुए आंती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि दो लोगों में ग्राम कैथी तथा एक ग्राम चबुरा से फरियादी आये थे।