
औरंगाबाद। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के द्वारा दिये गए आस्था पर विवादित बयान को लेकर आक्रोश प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि बिहार सदैव से देवों की भूमि रही हैं यहां धर्म और आस्था के प्रति लोग समर्पित होते हैं किंतु मांझी जैसे नेता उसी हिन्दू धर्म के आस्था पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने एक समुदाय के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए जो आपत्तिजनक टिप्पणी हिन्दू धर्म पर की हैं। यह आस्था को चोट पहुचाने वाला बयान है। उनके द्वारा एक शर्मनाक बयान दिया गया कि ‘आजकल गरीब तबके के लोगों में धर्म की परायणता ज्यादा आ रही है। सत्यनारायण पूजा का नाम हम लोग नहीं जानते थे। अब हर टोला में हम लोगों के यहां सत्यनारायण भगवान की पूजा होती हैं। जो नही होना चाहिए अर्थात जिस सत्यनारायण भगवान की पूजा प्रत्येक हिन्दू परिवार में सदैव होते हैं। उस आस्था पर सरासर आघात किया गया। साथ ही समाज मे सदैव आदरणीय एवं पूज्य ब्राह्मण समाज पर भी अभद्र टिप्पणी की गई यह काफी निंदनीय है। भगवान राम जो पूरे भारत की आस्था हैं उनपर उन्होंने यह भी बयान दिया कि हम राम को नहीं मानते हैं, वो आदमी नहीं था, काल्पनिक हैं। राम भगवान थे यह हम मानने को तैयार नहीं हैं। यह विवादित बयान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी का है। इस शर्मनाक एवं अभद्र टिप्पणी सरासर एक धर्म की आस्था साथ ही करोड़ों लोगों के आस्था पर प्रहार करता है यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।