डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। ओबरा प्रखंड के मझियावां गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया जानकारी देते हुए तेजपुरा पैक्स अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि विगत 30 वर्षों से मझियावां गांव में रामायण मित्र मंडली कमेटी के द्वारा धूमधाम से श्री कृष्ण के जन्म उत्सव मनाया जाता है। इनके खुशी में कीर्तन और अखंड का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। कमिटी के अध्यक्ष केलेंदर सिंह, व्यास केशव सिंह अधिवक्ता, ढोलक वादक पूर्व पंचायत समिति सदस्य गुड्डू सिंह, व्यवस्थापक सेवानिवृत्त फौजी जितेंद्र सिंह आदि के देखरेख में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया। मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। यह कार्यक्रम तेजपुरा पैक्स अध्यक्ष रंजन कुमार के जय बजरंग राइस मिल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का देखरेख तेजपुरा पैक्स अध्यक्ष रंजन कुमार की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। रंजन कुमार ने कहा कि श्री कृष्ण की महिमा अपार है। इनकी कई रूप हैं अपने रूप की पहचान उनकी कर्मों से होती है। सोमवार की रात्रि में इनका जन्मदिन दिवस मनाकर हम लोग सभी श्रद्धालु अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे है। श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाना बूरे कर्म पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। श्री कृष्ण का जन्म लेने के बाद अपने मामा कंस का वध किया था।
Thanks for sharing such a nice thinking, article is nice, thats why i
have read it completely