विविध

अंबे महोत्सव 2021 की महत्वपूर्ण बैठक हुआ सम्पन्न

अंबा। कुटुंबा प्रखंड स्थित सत्यबहिनी माता मंदिर के प्रांगण में जनेश्वर विकास केंद्र प्रखंड इकाई कुटुंबा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिवदेव पांडेय ने किया। बैठक में सदस्यों ने अंबे महोत्सव धूमधाम से मनाने वास्ते विचार समन्वय किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत सत्यबहिनी माता के षोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन करके किया जाएगा। महोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाला जाएगा। शोभा यात्रा के लिए गायत्री परिवार के संयोजक सुनील मिश्रा से संपर्क करने की जिम्मेवारी शिवदेव पांडेय को दी गई।सत्यबहिनी माता के गौरव गरिमा, अंबा के इतिहास पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।गोष्ठी में प्रस्ताव पारित किया जाएगा कि अंबा को पर्यटन स्थल का दर्जा दिया जाए। अंबा को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाए एवं अंबे महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया जाए। गोष्ठी के बाद पूरे जिले में महोत्सव मनाने वाले वाले महोत्सव समिति के तीन पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। संध्या समय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य संगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान संस्था के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, उपेंद्र सिंह, नरसिंह पांडेय, सुरेश विद्यार्थी, शिव कुमार सिंह, चंद्रदीप सिंह, संजय कुमार सिंह प्रदीप पांडेय, राकेश कुमार मिश्र, मिथिलेश कुमार, सुशील कुमार पांडेय, योगेंद्र कुमार दुबे, रामजी सिंह, राजबल्लभ तिवारी योगेश सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer