औरंगाबाद। ज़िले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला जिला मुख्यालय के समीप जसोईया का है। यहां अपराधियों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं। घटना के बाद पीड़ित सदमे में है। वहीं आस-पास के लोगों में डर का माहौल है। बता दें कि जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आम लोग इसे लेकर पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि वादी आशुतोष कुमार ने लिखित आवेदन देकर कहा है कि उसके बंद घर में सोमवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ले गये। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात चोरों की छानबीन की जा रही है।
Related Articles
Check Also
Close
-
राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को किया यादJanuary 12, 2022
-
आंती से दिन के उजाले में बाइक चोरीFebruary 15, 2022