विविध

थाने में आयोजित जनता दरबार का लाभ लोगों को उठाना चाहिए: संजय 

औरंगाबाद। बिहार सरकार के निर्देशानुसार जम्होर थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान भूमि संबंधित एक मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर सप्ताह के हर शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवादों का निबटारा किया जाता है। आज जनता दरबार में एक मामले का त्वरित निष्पादन किया गया। हम क्षेत्र की भूमि संबंधित विवाद से जुड़े मामलों की निष्पादन को लेकर गंभीर हैं। कहा कि साधारण भूमि विवादों को निबटारा आसानी से संभव है। इसके लिए दोनों पक्षों को थोड़ी उदारता व ईमानदारी दिखाने की जरूरत है। प्रशासन की कोशिश है कि छोटे मोटे भूमि विवादों का निबटारा किया जाए। ताकि यह लड़ाई झगड़े की भविष्य में वजह नहीं बन सके। ऐसे विवादों के निबटारे के लिए लोगों को थाने में आयोजित जनता दरबार का लाभ उठाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer