राजनीति

भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक संपन्न, औरंगाबाद के सांसद एवं अन्य नेताओं ने वर्चुअल रूप से बैठक में लिया भाग

औरंगाबाद। अटल बिहारी बाजपेयी सभागार पटना में प्रदेश कार्य समिति का एक बैठक आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जायसवाल, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र भाई साहब, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया के द्वारा किया गया। प्रदेश कार्यालय में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में औरंगाबाद जिला से वर्चुअल के माध्यम से औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक मनोज शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह जिला प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह, गोपाल शरण सिंह, अनिल सिंह, अशोक सिंह, पुरषोत्तम सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह एवं ओमप्रकाश सहित अन्य शामिल हुए। सुशील कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आत्म निर्भर, स्वस्थ भारत योजना के अंतर्गत देशभर के स्वास्थ्य क्षेत्र का इंफ्रास्ट्रक्चर उत्कृष्ट स्तर का बनाया जा रहा है। राज्य के सभी 38 जिलों में क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित किये जा रहे हैं। ताकि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज स्थानीय जिला अस्पताल के स्तर पर ही किया जा सके। वहीं कोरोना वैक्सीनेशन के लिए महाअभियान चलाकर 7.63 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाया हैं जिसमें भारत ने कृतिमान स्थापित किया है। यह सब प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण संभव हो पाया है। इसके आलावा दुनियां में भारत की पहुंच और प्रभाव बढ़ा है। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन आईटी सेल संयोजक गुड़िया सिंह सह संयोजक एवं कार्यक्रम प्रभारी शशांक शेखर के द्वारा किया गया। वहीं इस मौके पर गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम के अलावा सभी जिला मुख्यालय को भी बैठक में वर्चुअल जोड़ा गया। बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक अपने – अपने कार्यालय से ही इस बैठक में शामिल हुये। इस बैठक में संगठन को और सशक्त बनाने के विषय पर भी विचार विमर्श किया गया।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer