
औरंगाबाद। रफीगंज के गरवा में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुये जिविका दीदीयों ने शनिवार को जिला मुख्यालय के रमेश चौक पर कैंडल लाइट मार्च निकाला। वहीं मृतक को श्रद्धांजलि दी गयी। बता दे की शुक्रवार की देर रात्रि एक जीविका दीदी के साथ अज्ञात अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म कर, उसकी हत्या कर दी जिससे आक्रोशित जीविका दीदियों ने अपराधियों को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तारी एवं सरकार से उचित मुआवजा की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान जिविका दीदीयों ने सरकार एवं जिला प्रशासन से इस घटना में उच्च स्तरीय जांच का भी मांग किया है। कहा कि हमारी बहन के दुष्कर्म दोषी के आरोपी को किसी भी किमत पर फांसी सजा दी जाए। यह घटना मानवता को शर्मसार करती है। पहले पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गयी। कहा कि प्रशासन इस मामले में दोषयों को जल्द गिरफ्तार कर सजा नहीं देती है तो, हम सभी सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होगें। इस दौरान ग्राम पंचायत के एस आई एम, नवनिर्वाचित पंचायत समिति सीमा देवी, रूबी देवी, विष्णो देवी, ममता कुमारी, सावित्री देवी, सविता कुमारी, पिंकी देवी, रिंकी देवी, बंदना कुमारी, प्रतिमा देवी, नीलम कुमारी, शारदा देवी, लीलावती देवी, बबीता देवी, मालती देवी, आरती देवी, चांद पति देवी, सीमा देवी, सरिता कुमारी, उषा देवी, रंजू देवी, कुसुम कुमार, पूजा कुमारी एवं निशा भारती सहित कई अन्य लोग शामिल थे।