विविध

धूमधाम से राजा नारायण सिंह की मनायी गयी पुण्यतिथि समारोह 

गेट पर ताला लगाने का निंदा प्रस्ताव पारित 

औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित रमेश चौक के समीप अवस्थित राजा नारायण सिंह पार्क के प्रांगण में महान स्वतंत्रता सेनानी राजा नारायण सिंह की पुण्यतिथि समारोह धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिवनारायण सिंह ने किया। जबकि संचालन सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय औरंगाबाद के प्रो. डॉ संजीव रंजन ने किया। सर्वप्रथम पार्क में रखी गई। वहीं राजा नारायण सिंह के आदमकद प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने पुष्पार्पण किया। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने वास्ते “इतिहास में राजा नारायण सिंह के ओझल पल” विषयक संगोष्ठी पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी का विषय प्रवेश संस्था के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया। संबोधन के क्रम में कहा कि राजा नारायण सिंह किशोरावस्था से ही एक महान योद्धा थे। कम समय में ही उन्होंने राजगद्दी संभाल कर अंग्रेजों की बिहार में प्रथम लड़ाई को धार दिया था। सोन नदी में हजारों अंग्रेजों को मौत के घाट उतारने का काम किया था। आज उनकी विस्मृत कृतियों को उजागर करने की आवश्यकता है। यह भी कहा कि प्रांगण में रखी गई आदम कद प्रतिमा भव्य एवं आकर्षक है इसे परिसर में ही स्थापित किया जाए जिसका उपस्थित लोगों ने पुरजोर समर्थन दिया। मुख्य अतिथि औरंगाबाद के क्षेत्रीय विधायक आनंद शंकर सिंह ने अपने संबोधन के क्रम में राजा नारायण सिंह को इतिहास पुरुष बताया। ऐतिहासिक पलों की विस्तार से चर्चा की।कहा कि वे एक महान योद्धा थे जिनकी, जीवनवृत्त अंग्रेजों द्वारा भी लिखी गई। उनके बारे में सभी को बताने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि पंचदेव धाम चपरा के संस्थापक अशोक सिंह जी ने कहा कि राजा नारायण सिंह का व्यक्तित्व विशालता का द्योतक था। मंचासीन रविंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, राम किशोर सिंह, इंद्रदेव यादव ने भी राजा नारायण सिंह को इतिहास का महानायक बताया। कार्यक्रम संयोजिका कविता विद्यार्थी ने प्रस्ताव दिया कि औरंगाबाद जिले में स्वतंत्रता संग्राम में मुख्य भूमिका निभाने वाले सेनानियों के याद में संग्रहालय खोला जाए। आज पूण्यतिथि के अवसर पर पार्क में जिन तथाकथित लोगों द्वारा ताला लगाया गया उनके लिए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया कि आज पूण्य तिथि के अवसर पर लोग राजा नारायण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते। इसका उपस्थित लोगों ने पुरजोर समर्थन दिया। पुण्यतिथि के अवसर पर सम्मान समारोह में स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। इस क्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी जम्होर निवासी मिथिलेश कुमार सिंह के भतीजे अजीत कुमार सिंह एवं राजदेव नारायण सिंह के पौत्र राजीव कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने किया। आज के पुण्यतिथि समारोह में अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह, विनोद मालाकार, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पप्पू ज्वाला सिंह, महावीर प्रसाद जैन, मूर्ति प्रदाता मनोज सिंह, समाजसेवी रामजी सिंह, अनिल कुमार सिंह, पुरुषोत्तम सिंह,शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम भजन सिंह, अनिल प्रसाद अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद सिंह,रामचंद्र सिंह अरविंद प्रसाद अकेला, श्रीराम राय, रमाकांत सिंह, लालदेव सिंह, जगदीश सिंह, गिरिजेश कुमार सिंह, दयापात्र सिंह, जनेश्वर यादव, डॉ महेंद्र, इकबाल अहमद, निर्मल कुमार सिंह, संजय सिंह, ललन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer