विविध

सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

व्यक्ति का पूरा स्वभाव व चरित्र ही कहलाता है व्यक्तित्व

औरंगाबाद। सेवा निवृत हो रहे औरंगाबाद जिलाबल के पु०अ०नि० सूर्यदेव यादव एवं पु०अ०नि० परमानंद सिंह के सम्मान में पुलिस केन्द्र औरंगाबाद के प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवा निवृत हो रहे पुलिस पदाधिकारी को पुलिस उपाधीक्षक ललित नारायण पाण्डेय द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं पौधा प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सेवा निवृत पुलिस पदाधिकरियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।

उन्होंने कहा कि इन दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल में जिस प्रकार परिश्रम व कर्मठता से दायित्व निर्वहन किया हैं। एक अच्छे कर्मचारी की पहचान उसके अच्छी छवि से होती है। जीवन में जो भी दायित्व मिले उसका ईमानदारी से निर्वहन करना कार्य के प्रति श्रद्धा रखने के बराबर है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को उसके गुणों, उसके अच्छे विचारों व अच्छे व्यवहारों से पहचाना जाता है। इस अवसर परिचारी प्रवर पुलिस केन्द्र देवानंद राउत, पु०अ०नि० सुनिल कुमार, पु०अ०नि० शारदा शंकर तथा बिहार पुलिस मेन्स एशोसियेशन एवं पुलिस एशोसियेशन के पदाधिकारी तथा सदस्य गण एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer