प्रशासनिक

वरीय उप समाहर्ता ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, सेवाओं में सुधार का दिया निर्देश , बोले – लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। वरीय उप समाहर्ता रितेश यादव ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम वे सबसे पहले ओपीडी पहुंचे। जहां रोस्टर के अनुसार सभी चिकित्सक व कर्मी मौजूद थे, लेकिन कुछ चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी बिना यूनिफॉर्म के थे। उन्होंने सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म में रहने का निर्देश दिया। इसके बाद ओटी व अन्य कक्ष का जांच किया तो साफ-सफाई संतोष जनक पाया, लेकिन जब उन्होंने मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की जांच किया तो मेन्यु के अनुसार भोजन नहीं बना था। इसपर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि आगे से इसमें सुधार लाए। जन्म प्रमाण पत्र काउंटर का जांच किया तो वह बंद पाया गया, इस संबंध में उपाधिक्षक से पूछा तो उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र काउंटर पर तैनात कर्मी छूटी पर है। वहां मौजूद कई लोगों ने वरीय समाहर्ता से शिकायत किया कि एक माह से आवेदन दे रहे हैं फिर भी प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा हैं। जो लोग पैसा दे रहे है, उन्हें एक घंटा के अंदर मिल जा रहा हैं। इस पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा प्रसव वार्ड, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, ओटी, माइनर ओटी, आईसीयू, हीट स्ट्रोक को लेकर बनाया गया वार्ड आदि की जांच की। गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों को फटकार लगाया तथा सुधार लाने का निर्देश दिया। वरीय उप समाहर्ता रितेश यादव ने बताया कि ड्यूटी से लगातार चिकित्सकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही थी। उसके बाद डीएम शास्त्री के निर्देश पर नया रोस्टर बनाया गया है। रोस्टर का पालन किया जा रहा है कि नहीं इसकी भी जांच की गई है। जांच में चिकित्सक व कर्मी रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करते पाए गए। उन्होंने सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया के सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी नहीं होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने नई बिल्डिंग में संचालित विभिन्न विभागों का भी अवलोकन किया। बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपा जाएगा। अस्पताल उपाधिक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सब कुछ सामान्य पाया गया है। निरीक्षण के बाद वरीय पदाधिकारी के द्वारा जो निर्देश दिया गया है , उसका अनुपालन कराया जाएगा। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer