क्राइम

जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, एक की मौत, चार आरोपी हिरासत में 

मगध हेडलाइंस। ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मार-पीट हो गई जिसमें दोनों पक्ष के द्वारा एक दुसरे पर जमकर लाठी-डंडे चलाएं। इसमें गंभीर रूप से ज़ख्मी एक बुर्जुग व्यक्ति की इलाज़ के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद ले जाते वक्त मौत हों गई। वहीं इस घटना में 13 लोग ज़ख्मी हों गए। मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के बेल्हर टोले भुईयां टोला की हैं। जहां शनिवार की रात आपसी विवाद में यह घटना घटित हुईं। मृतक की पहचान उस गांव निवासी 75 वर्षीय लक्ष्मण भुईयां के रूप में की गई है। घटना को लेकर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और आवश्यक पूछ-ताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ज़मीनी विवाद में मार-पीट के दौरान ज़ख्मी बुजुर्ग की आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज़ के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार ने बताया कि इस घटना के चार आरोपी रामकेशवर भुईयां, दशरथ भुईयां, विकाश कुमार एवं रोहित कुमार को हिरासत में लिया गया है और आवश्यक पूछ-ताछ की जा रही है। इसके बाद संदर्भ में कार्रवाई की जाएंगी। घायलों में दोनों पक्ष के ये लोग हैं शामिल : घायलों में प्रथम पक्ष से उस गांव निवासी मृतक लक्ष्मण भुईयां के पुत्र अजय भुईयां, लक्ष्मण भुईयां के पुत्र नागेन्द्र भुईयां, दीपू भुईयां के पुत्र सत्येन्द्र भुईयां, छोटु भुईयां की पत्नी बविता देवी शामिल हैं। वहीं दुसरे पक्ष से स्व. पांचू भुईयां के पुत्र रामकेशवर भुईयां, दशरथ भुईयां के पुत्र रोहित कुमार, दशरथ भुईयां की पत्नी राजनी देवी, दुखी भुईयां के पुत्र दशरथ भुईयां, दशरथ भुईयां के पुत्र विकाश कुमार, योगेन्द्र भुईयां की पुत्री पूजा कुमारी , भुईयां की पत्नी रूबी देवी एवं मुना रिकियासन के पुत्र हसन कुमार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer