
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। आज शाम एक महिला ने दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावा गांव की हैं। मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोइरी बिगहा गांव निवासी साहेब महतो के 30 वर्षीय पुत्री सीता देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह, एसआई कन्हाई सिंह, अंजली कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारा गया। इसके बाद शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। बताया जाता है कि मृतिका अपने पहले पति कुटुंबा थाना क्षेत्र के तमसी गांव निवासी सुभाष महतो को छोड़कर बड़े भाई की पत्नी के भाई बजरंगी महतो के पुत्र मिथलेश कुमार के साथ डेढ़ वर्षो से मिथिलेश के घर पर खिरियावा में रह रही थी। पहले पति से एक आठ वर्ष का बच्चा भी है। मामले में सामाजिक स्तर पर सुलह समझौता भी कराया गया लेकिन मृतका नहीं मानी और अपने जीत पर मिथलेश से ही शादी करने पर अड़ी रही। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि एक महिला द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है। वहीं मामले की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दे दी गई है। एफएसल की टीम घटना की जांच कर रही है। संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई की जाएंगी।







