
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद । घरेलू विवाद में एक सनकी पति ने तलवार से पत्नी के उपर हमला कर दिया जिसमें पत्नी का हाथ कट कर अलग हो गया। इसके बाद पत्नी को घसीटते हुए घर के बाहर ले गया और वहां से फरार हो गया। घटना देव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 जंगी बिगहा मोहल्ला की है। मामला गुरुवार के रात की है। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में महिला को ग्रामीणों के सहयोग से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की पहचान उस मुहल्ला निवासी सुनील सिंह की पत्नी माधुरी देवी हैं। घटना के बाद से आरोपित पति फरार है। आरोपित की मां ने बताया कि घर में सिर्फ दंपत्ति और एक बेटा ही रहता था। एक बेटा अपने नानी के साथ गया में रहता हैं। सुनील सिंह पहले भी अपने पिता पर गोली चलाने के आरोप में जेल जा चुका है। उधर घटना को लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। आरोपित पति जल्द पकड़ा जायेगा।