विविध

पूर्व मुखिया दंपत्ति की मौत, एक साथ उठे दोनों के जनाजे, मचा कोहराम 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता जीवन के हर रिश्ते से ज्यादा मजबूत होता है। यह रिश्ता जन्म-जन्मांतर का होता है। इसमें साथ जीने-मरने की कसम खाई जाती है। बिहार के औरंगाबाद में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब एक पत्नी ने दम तोड़ा दिया तो पति भी उसके बिना जिंदा नहीं रह सका। पत्नी की मौत के थोड़ी देर बाद ही पति की भी मौत हो गई, जिसके बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। एक साथ दोनों की चिताओं को अग्नि दी गई। मामला ज़िले के बारूण प्रखंड अंतर्गत कंचनपुर गांव की हैं। जहां पूर्व मुखिया दंपत्ति की एक साथ मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पहले पूर्व मुखिया 50 वर्षीय उर्मिला देवी की मौत हुईं। इसके बाद पत्नी की सदमे में पूर्व मुखिया सुनील कुमार यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कई समाजसेवी, बुद्धिजीवियों एवं राजनीतिक व्यक्तियों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया है। आपको बता दें कि उर्मिला देवी दो बार वर्ष 2006 से 2011 एवं 2011 से 2016 तक कंचनपुर पंचायत की मुखिया रही। वहीं इनके पति सुनील कुमार एक बार वर्ष 2016 से 2021 तक मुखिया के पद पर रहे। राजद ज़िला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव एवं जिला पार्षद अनिल कुमार ने बताया कि एक साथ पूर्व मुखिया दम्पत्ति की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि मुखिया उर्मिला देवी बीते कुछ दिनों से बीमार थीं, उनका तमिलनाडु के वेल्लोर से इलाज चल रहा था। देर रात उर्मिला देवी की मौत हों गई जिसमें सदमे से सुनील कुमार यादव की भी मौत हो गई। शोक व्यक्त करने वाले में राजद नेता चंदन कुमार, पिंटू कुमार, शत्रुघन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer