मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। चुनाव से पहले कई इंस्पेक्टरों को बदल दिया गया है। किसी को थानाध्यक्ष तो किसी को अंचल निरीक्षक बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक कई थानों के थानेदार बदले गए हैं। अब उनकी जगह पर नए इंस्पेक्टरों एवं थानेदारों को कमान मिली है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार चौधरी को मदनपुर अंचल की जिमेदारी दी गई है। इसके पूर्व ये रफीगंज अंचल में कार्यरत थे। वहीं नवीनगर अंचल इंस्पेक्टर विमल कुमार, नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष बबन बैठा, दाउदनगर थानाध्यक्ष फहीम आजाद खां, पुलिस कार्यालय पेंशन शाखा प्रभारी कृष्णनंदन -1, लोक शिकायत कोषांग प्रभारी उमेश शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी पुलिस केंद्र औरंगाबाद में कार्यरत थे। इसके अलावा तत्कालीन कुटुंबा थानाध्यक्ष अनंत कुमार को देवकुंड का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं टंडवा के नए थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने पदभार ग्रहण किया हैं। दारोगा और इंस्पेक्टर का तबादला – अभी पिछले दिनों ही बिहार में इंस्पेक्टर और दारोगा रैंक के अफसरों को एक जिले से दूसरे जिले और एक जोन से दूसरे जोन में ट्रांसफर किया गया है। इसी क्रम में रविवार को एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम के आदेश पर कई अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया गया है।
Check Also
Close
-
दूसरी बार शराब सेवन में पकड़े गए अभियुक्त को एक साल की हुई सजाJanuary 20, 2023
-
आरएसओडी की टीम ने दाउदनगर अनुमंडल के टीम को 2-1 से हरायाJuly 10, 2023