मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। नाबालिग लड़की से छेड़-छाड़ मामले में तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। मामला हसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की हैं। जहां 13 वर्षीय एक लड़की के साथ छेड़-छाड़ मामले में उस गांव निवासी रणधीर राजवंशी, बच्चन राजवंशी एवं बिलाश राजवंशी को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना को लेकर महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि मामले में पीड़िता के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच-पडताल कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएंगी। वहीं एक अन्य मामले में थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि शादी का झांसा देकर अवैध संबध बनाने मामले में एक आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। यह मामला बारूण थाना क्षेत्र चंदौली – जोगिया गांव की हैं जिसमें उस गांव निवासी सचिन कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि एक शादी समारोह में आरोपित से उसकी मुलाकात हुई थी, समय के साथ नजदीकियां बढ़ती गई और पिछले तीन सालों से शादी का झांसा देकर उसने अब तक कई बार अवैध संबध बनाया, लेकिन अब वह शादी से इंकार कर रहा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल कर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएंगी।
Related Articles
Check Also
Close
-
एसपी के दबिश पर एक माह में 1130 लोग गिरफ्तारFebruary 2, 2023
-
नहीं रहे पूर्व मुखिया वह समाजसेवी डॉ. विनोद मेहताNovember 7, 2022
-
अज्ञात वाहन से कुचल कर युवक की मौतJuly 10, 2023
-
घात लगाए बदमाशों ने टांगी से युवक पर किया हमलाNovember 6, 2022