हादसा

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्नातक के छात्र की दर्दनाक मौत, टहलने के दौरान हुई हादसा

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज-रफीगंज मुख्य मार्ग पर वार तकिया की हैं। जहां गुरूवार की सुबह यह हादसा हो गई। युवक की पहचान वार गांव निवासी विजय प्रसाद गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है। इसके बाद आक्रोशित परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया तथा मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे जिससे यातायात प्रभावित हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे जिला पार्षद शंकर यादव एवं स्थानीय प्रशासन ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। तत्पश्चात यातायात सामान्य हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार युवक आज सुबह टहलने के लिए निकला था जिसे एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। वह स्नातक का विद्यार्थी था। इस संबध में जिला पार्षद ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हों गई। वह सुबह टहलने के लिए घर से निकला था। इसी क्रम में वह हादसे का शिकार हो गया। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। वहीं परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के अधार पर अज्ञात वाहन की खोजबीन की जाएंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer