– डी के यादव
कोंच(गया) स्थानीय पुलिस ने विभिन्न कांडों में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि कांड संख्या 33/22 में भोला यादव उर्फ सकलदेव यादव एवं पंकज कुमार पिता भोला यादव ग्राम प्रधाना, थाना कोंच से एससी एसटी मामले में एस आई सियाराम शर्मा पुलिस बल के साथ गिरफ्तार किया। वही, एसआई सूरज कुमार ने कांड संख्या 75/22 में नीरज शर्मा उर्फ नीरज को केर पंचायत के बड़गांव, गांव से एससी एसटी में गिरफ्तार किया और कांड संख्या 59/22 में गुलाब मांझी ,ग्राम लोदीपुर बहुत दिनों से शराब कारोबार मामलों में फरार चल रहा था जिसे लेकर एसआई दिना नाथ यादव ने पुलिस दल बल के सहयोग से गिरफ्तार किया और सभी को कोविड-19 जांच करवा कर जेल भेजा गया।
I visit every day some web sites and websites to read
articles, however this weblog offers quality based writing.