
औरंगाबाद। फेसर थाना क्षेत्र के रुखुआ गांव में एक किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गयी। ग्रामिणों के मुताबिक किशोर शौचालय कर पानी छूने गया था। इसी दौरान वह नहर में जा गिरा। पानी ज्यादा होने से डूबने के कारण उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोगों ने नहर में गिरते देखा तो बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दिए। हालांकि तबतक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौत पानी में डुबने से हो चुकी थी। इधर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर ने बताया की सूचाना के आलोक में पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया हैं। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।