राजनीतिविविध

प्रतिद्वंदी पंचायत प्रतिनिधि संघ का हुआ गठन

        – डी के यादव

छात्र नेता शंभू नाथ यादव बने प्रखण्ड अध्यक्ष

मगध हेडलाइंस: कोंच(गया) प्रखंड अंतर्गत गया गोह मुख्य पर स्थित शारदा कोचिंग सेंटर में कोंच प्रखंड के प्रतिद्वंदी पंचायत प्रतिनिधि संघ का बैठक किया गया और कमिटि का गठन हुआ जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रमुख महेंद्र पासवान व संचालन शम्भू नाथ यादव ने की। सभा संबोधित करने के बाद चुनाव करते हुए सर्वसम्मति से कमिटि का गठन किया गया जिसमें शंभू नाथ यादव को अध्यक्ष, गरारी के पूर्व मुखिया कमलेश प्रभाकर को सचिव, पूर्व मुखिया आँती दिलीप कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। बैठक को संबोधित करते हुए शंभू नाथ यादव ने कहा कि यह संघ निर्माण करने का मुख्य उद्देश पंचायत और प्रखंड को भ्रष्टाचार मुक्त, विकसित और प्रखंड को आदर्श प्रखंड बनाना है। इस बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत से सम्मानित प्रतिद्वंदी मुखिया व आम लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक साथ मिल कर पंचायत और प्रखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प लिया।बैठक में सुजीत यादव, चुन्नू पासवान, कृष्णा यादव, राज नंदन दास, कमलेश प्रभाकर, मो. गालिब, पतिराम शर्मा, महेंद्र पासवान ,दिलीप कुमार सिंह, रणविजय कुमार चंद्रवंशी, राजेंद्र शर्मा, अमित यादव, योगेंद्र दास, भोला यादव, महेश ठाकुर, अरविंद गुप्ता, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer