
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जहरीले सर्प को डसने से एक महिला की मौत हो गई। यह मामला पौथू थाना क्षेत्र के साहिरा गांव की हैं। जहां शनिवार की सुबह एक महिला को ज़हरीले सर्प ने डस लिया। इसके बाद उसे परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। इलाज क्रम में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका की पहचान उस गांव निवासी बुधन महतो की पत्नी मुना देवी के रूप में हुईं हैं। इधर सदर अस्पताल महिला को लेकर आए परिजनों ने बताया कि मुना देवी किसी काम से दालान पर गई हुईं थीं जहां एक ज़हरीले सर्प ने उसे काट लिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इधर परिजन पोस्टमॉर्टम कराए बिना शव अपने घर ले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।






