
औरंगाबाद। ओबरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लसड़ा पंचायत मलवा में पदस्थापित शिक्षक रमेश पासवान का बीते रात्रि सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे एक शादी समारोह में जा रहे थे। इसी क्रम में बेल गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिसे कारण उनका मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वे अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन लड़की एवं दो लड़का को छोड़कर चले गए जिसमें एक लड़की विवाहित हैं और एक लड़का हाल में ही इंटर का परीक्षा पास किया है। उनकी मौत से जिले के शिक्षकों में शोक की लहर हैं। वह एक कर्मठ और इमानदार शिक्षक थे और अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग थे साथ ही अपने शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय के बच्चों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति है उनके निधन पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय सिंह, जिला अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, सचिव विनय यादव, उपाध्यक्ष छठु सिंह, अमरेश कुमार,संतोष सिंह जिला मीडिया प्रभारी अशोक पांडे, जिला कार्यालय सचिव सुबोध सुमन, जिला प्रवक्ता डॉ चंद्रदीप राम, शशि रजक मनोज कुमार सिंह सहित प्रखंड ओबरा के अध्यक्ष राकेश रंजन, सचिव प्रभात कुमार, कोषाध्यक्ष सरोज पांडे सहित प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों ने अन्य ने शोक संवेदना प्रकट किया। संघ ने मिलने वाले सरकारी लाभ सहित उनके परिजनों के अनुकंपा पर जल्द नौकरी दिलाने का प्रयास करेगी।