क्राइमविविधहादसा

बधार से युवक का शव बरामद, ठंड से मौत की आशंका 

               ( मिथिलेश कुमार )
कुटुंबा(औरंगाबाद)। कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेता गांव के चाना टिकर बधार में 35 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह कृषि कार्य हेतु बधार में गए थे। जहां उनकी नजर एक शव पर पड़ी। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं इसके बाद घटना की खबर मिलते ही कुटुंबा थानाध्यक्ष बलवंत सिंह अपने सुरक्षा बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान अंबा थाना अंतर्गत आजाद बिगहा गांव निवासी विनेश भुईयां के रूप में हुई है। इस दौरान मृतक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले है। प्रथम दृष्टया में प्रतीत होता है कि युवक की मौत ठंड लगने से हुई है। लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा।
इधर मृतक के भाई विजेश भुईयां ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। मंगलवार की शाम घर से निकल गया था। इसके देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों के काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। वहीं सुबह सूचना मिली की उसका शव बधार में पड़ा हुआ है। इसके बाद से परिजनों में शोक व्याप्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer