मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। सड़क हादसे में घर के इकलौते चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना औरंगाबाद ज़िले के देव थाना क्षेत्र के चांदपुर और केशव मोड़ के समीप की है। जहां अचानक युवक का बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें यह हादसा हो गई। इस घटना में दो किशोर घायल हो गए जो इलाजरत है।
मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पिपरडीह गांव निवासी रविन्द्र सिंह के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार जबकि घायल किशोर की पहचान उस गांव निवासी मनोज सिंह के 12 वर्षीय पुत्र विपुल तथा धर्मेंद्र सिंह के 8 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में की गई है। दोनों घायलों का इलाज़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों बाइक से ऐतिहासिक धार्मिक व पौराणिक स्थल देव छठ महापर्व के मेले में जा रहे थे। इस दौरान बाइक अंकित चला रहा था। लेकिन जैसे ही वह उस जगह पहुंचा की अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें अंकित का घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तीनों को आनन- फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव ले जाया गया जहां चिकित्सक जांच के उपरांत अंकित को सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। जबकि दोनों किशोर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव में ही इलाजरत है।
इधर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के उपरांत अंकित को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी गई जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे में इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।