विविध

जनता दरबार लगाकर सुनी समस्या

         – डी के यादव

मगध हेडलाइंस: कोंच(गया) प्रखंड के सभागार में जिला पदाधिकारी के आदेश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी, अंचलाधिकारी योगेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति में जनता दरबार लगाकर कर लोगों के समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में जिला बचत पदाधिकारी जाकिर हुसैन ने भाग लिया। होली के पर्व रहने के बावजूद जनता दरबार में लोगों की भीड़ देखी गई। दरबार में जमीनी विवाद को लेकर ज्यादा आवेदन आए। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को जनता दरबार लगाया जाएगा जिसमें प्रखंड का सारा समस्या को निपटारा किए जाने का बात कहा। वहीं, अंचलाधिकारी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि जनता दरबार में समस्याएं आए हैं। उसे जल्द से जल्द निपटारा करने की बात कहा। जनता दरबार में प्रखंड के कृषि पदाधिकारी सुनील दत्त शर्मा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी निरंजन कुमार, किसान सलाहकार राजु चौधरी, मनोज कुमार,छोटु कुमार, धनंजय कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहें।

One Comment

  1. It’s a pity you don’t have a donate button! I’d most certainly donate
    to this fantastic blog! I guess for now i’ll settle for bookmarking and adding your RSS feed to my Google account.
    I look forward to brand new updates and will share this site
    with my Facebook group. Chat soon!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer