
औरंगाबाद। मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल ग्रामीण कार्य विभाग के कर्मचारी का इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी उमगा पंचायत के दलेल चक गांव निवासी आलोक कुमार सिंह के रूप में की गई है। इस घटना में घायल एक अन्य युवक की अस्पताल में इलाज़ चल रहा है जिसकी पहचान मंजरेठी गांव निवासी सुदर्शन कुमार के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि आलोक कुमार सिंह मंगलवार को ड्यूटी करने मंजरेठी गांव के सुदर्शन के साथ औरंगाबाद जा रहे थे। तभी सड़क दुर्घटना में एनएच- 19 स्थित फारम पर एक अनियंत्रित ऑटो ने उनके बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती करवाया गया था जिसमें आलोक की गंभीर हालत को देखते हुए अन्य जगह रेफर कर दिया गया था। जबकि सुदर्शन की इलाज अस्पताल में ही चल रहा था। इधर शव की पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद आलोक के परिजनों एवं स्वजनों में मातम पसरा हुआ है।















