
– संजीव कुमार –
मगध हेडलाइंस: मदनपुर (औरंगाबाद) बच्चों की विवाद में एक महिला ने घर में लगे पंखे की सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।यह मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के पडरिया गांव की है।मृतिका की पहचान पड़रिया गांव निवासी सरजू राम की पत्नी सुनैना देवी के रूप मे हुई है। इस घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया है तो वहीं इलाके मे सनसनी फैल गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला और उसके दोनों गोतनी की बच्चे आपस मे झगड़ा करते थे जिसको लेकर तीनों बिच अक्सर कहासूनी होती थी।
इस विवाद से तंग आकर उसने सोमवार की देर रात्रि अपने घर में लगे पंखे से झूल गई। सुबह जब उसका पति और बच्चे जागे तो देखा कि उसका अंदर से दरवाजा बंद है। जब बाहर से उसे जगाने की कोशिश की गई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आया। कुछ देर बाद परिजनों ने किसी तरह जब घर में जाकर देखा तो पाया कि उक्त महिला पंखे के सहारे दुपट्टा से लटकी हुई है। यह दृश्य देखते ही उसके बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। बच्चों की रोने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गये।इसकी सूचना मदनपुर थाना को दी गयी जिसके अलोक में पहुंचे थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने घटना का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया। इसके उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतिका के एक पुत्र एवं दो पुत्री है। घटना के बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। पुलिस की जांच पड़ताल कर रही है। आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएंगी।
 
				 
					








 
						





