मगध हेडलाइंस औरंगाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह मामला शनिवार की शाम दाउदनगर-पचरूखिया रोड के तिलकपुरा मोड़ के समीप की है। मृतक 19 वर्षीय युवक लक्ष्मण कुमार हसपुरा थाना क्षेत्र के डिंडिर गांव निवासी राजेन्द्र राजवंशी का बेटा था। जानकारी के अनुसार युवक की बहन के घर ओबरा प्रखंड के बरौली में शोक सभा का कार्यक्रम था।
जहां अपनी मां को पहुंचा कर बाइक से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह दाउदनगर-पचरूखिया रोड के तिलकपुरा मोड़ समीप पहुंचा कि अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। टक्कर के बाद काफी देर तक युवक मौके पर ही पड़ा रहा। उक्त रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे सड़क किनारे पड़ा देखा तो तत्काल उसे इलाज के लिए दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग की है।