
मगध हेडलाइंस: मदनपुर (औरंगाबाद) : आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर द्वारा जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया है। यह मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के महुआवां गांव की है। मृतक युवक की पहचान निवासी रणविजय कुमार के 16 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि मृतक अहले सुबह अपने आम की बागीचे में गया था जहां पेड़ पर चढ़ कर आम तोड़ रहा था तभी उसका पेड़ से पैर फिसल गया जिसमें वह अचानक जमीन पर आ गिरा जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन इसके बाद परिजनों द्वारा इलाज़ के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाने के क्रम ही उसने दम तोड़ दिया था। इसके वावजूद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इसके बाद शव का अंतिम संस्कार के लिए परिजन घर ले आए।