मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। मिनी गन फैक्ट्री उद्भेदन मामले में फरार एक आरोपित को कासमा थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। यह बीते कई महीनों से मामले में फरार चल रहा हैं। पकड़ा गया आरोपित थाना क्षेत्र के कुंवर बिगहा गांव निवासी कर्मचारी यादव उर्फ बिंदेश्वर यादव है। आपको बता दें कि सूचना के आधार पर 17.08.23 को मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था जिसमें निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया गया था जबकि आरोपित पुलिस की भनक पाकर मौके से फरार हो गया था जिसमें इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और उसकी तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में आज पकड़ा गया। थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम ने बताया कि गत वर्ष थाना क्षेत्र के चेव गांव में छापेमारी के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था जबकि यह आरोपित पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। तलाशी के दौरान आज आरोपित रफीगंज से गिरफ्तार किया गया। संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
पति से फोन पर विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहरJune 7, 2023
-
लंबित मामलों पर डीएम ने जताई नाराज़गी, राजस्व की हुई समीक्षाNovember 24, 2022