क्राइम

जमीनी विवाद को लेकर पिता-पुत्र को मारी गोली, पुत्र की मौत, पिता रेफर 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जमीनी विवाद में पिता – पुत्र को गोली मार दी गई जिसमें पुत्र की मौत। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। यह मामला औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर की हैं। गोली मारने का आरोप पूर्व जिला पार्षद नंहकु पांडेय पर लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली लगने से शमशेर नगर निवासी 39 वर्षीय मनोरंजन कुमार की मौत हो गई है जबकि मृतक के पिता 62 वर्षीय उपेंद्र कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हैं।

इस दौरान मनोरंजन को दो गोली लगने की बात बताई जा रही है। जबकि उपेंद्र कुमार सिंह को एक गोली लगने की बात बताई जा रही है। जख्मी को अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ मनोज कुमार गुप्ता, पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार, सब इंस्पेक्टर राजगृह प्रसाद, सुनील कुमार, एएसआई अर्जुन राम दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

जख्मी उपेंद्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में शमशेर नगर निवासी हरे कृष्ण पांडेय, कृष्णा पांडेय, नंहकु पांडेय के अलावे पैक्स अध्यक्ष अजय शर्मा व उनके पुत्र प्रिंस कुमार एवं शमशेर नगर पंचायत के उप मुखिया रवि रंजन कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। इनका कहना है कि शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे खलिहान व तालाब को लेकर आरोपित पहुंचे और गाली- गलौज करते हुए गोली चलाने लगे। पूर्व जिला पार्षद नंहकू पांडेय पर लाइसेंसी राइफल से गोली चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा चलाई गई दो गोली हमारे पुत्र मनोरंजन कुमार को लगी, जबकि हरे कृष्ण पांडेय द्वारा चलाई गई गोली उन्हें लगी गई।

बताया जाता है कि गोली लगने से पिता-पुत्र जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद दोनों को उठाकर अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर लाया गया, जहां के चिकित्सकों ने मनोरंजन कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि उपेंद्र शर्मा का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक के परिजनों का बयान लिया गया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर यह घटना घटी है जिसमें छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer