
– मिथिलेश कुमार –
मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद)। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुटुंबा के प्रांगण में मंगलवार को कस्तूरबा गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संचालक चंद्रशेखर प्रसाद साहू , वार्डन निशा कुमारी, शिक्षिका लाली कुमारी, इंदु कुमारी, कल्पना शर्मा, कर्मी उषा देवी, रीना देवी, लीलावती देवी, बेबी देवी, सुगीता देवी एवं बालिकाओं ने कस्तूरबा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और केक काटा।
स्कूल की बालिकाओं के बीच जीवनी लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सोनी, शिवानी, चांदनी , ज्योति आदि बालिकाओं ने कस्तूरबा गांधी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। संचालक ने बच्चियों को बताया कि कस्तूरबा गांधी त्याग , सादगी एवं विनम्रता की प्रतिमूर्ति थीं। हमें उनके आदर्श गुणों को अपनाना चाहिए। वहीं वार्डन ने बताया कि कस्तूरबा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और महिलाओं को आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
सत्याग्रह एवं स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेते हुए महिलाओं को धैर्य, वीरता, देश- प्रेम और संघर्ष का संदेश दिया और देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मौके पर सुमन, रागिनी, ब्यूटी, जूही, आरती, रुपाली, मिष्ठी, पुष्पा, खुशी, ब्यूटी, माधुरी, सोनम ,छोटी ,लालसा, अंशु, प्रिया, प्रीति, खुशबू ,पूनम आदि बालिकाएं उपस्थित थी।