विविध

आहर किनारे से मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। बारुण थाना क्षेत्र के धमनी गांव के आहर किनारे से रविवार की दोपहर पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया है। मामले में शव की शिनाख्त नही हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जाती है। वह उजले रंग की शर्ट और जींस पहने हुए हैं। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति मानसिक रूप में विक्षिप्त था।

गौरतलब है कि अज्ञात व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी अब तक नही है। लेकिन रविवार की दोपहर जब ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को आहर किनारे से बरामद किया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम की लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।

बारुण थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि धमनी गांव के आहर किनारे से एक युवक का शव बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक युवक का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था। इस दौरान उसकी पहचान नही हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शव की शिनाख्त के लिए 72 घण्टे तक पुलिस अभिरक्षा में रखा जाएगा। अगर इसके बाद भी शव की शिनाख्त नहीं होती है तो सरकारी प्रधान के तहत उसका अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer