विविध

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगी राष्ट्रीय अशोक मंच, निःशुल्क मिलेगा प्रशिक्षण

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। शिक्षित भारत, स्वस्थ भारत एवं स्वरोजगार भारत के उद्देश्य से देश के विभिन्न हिस्सों में कार्य कर रही अग्रणी संस्था राष्ट्रीय अशोक मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को रेडक्रॉस भवन के आयोजित हुई। बैठक का उद्घाटन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव डी एन भगत, संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रियदर्शी किशोर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राजीव रंजन सिन्हा, स्टेट सेक्रेटरी आयशा खातून एवं महिला जिलाध्यक्ष अंजू सिन्हा ने संयुक्त रूप से की।

संस्था के सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि मंच जाति धर्म से ऊपर उठकर निःशुल्क शिक्षा स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण पश्चात रोजगार की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला हो या पुरुष संस्था से जुड़कर अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि यदि फैशन डिजाइनिंग में कोई युवती अगर दक्ष है तो संस्था आगे बढ़ाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि संस्था सरकार के नीतियों के अनुरूप कार्य संपादित करती है और मापदंड पर खरा उतर रही है। संस्था आने वाले दिनों में कई अन्य प्रखंडों में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण संस्थान खोलने जा रही है जिसमें औरंगाबाद, देव, कुटुंबा, नबीनगर एवं मदनपुर शामिल है। इसके अतिरिक्त धूपबत्ती, रूई बत्ती, अप्रोन एवं पेटीकोट की सिलाई कर आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और इनका बाजार मंच उपलब्ध कराएगा।

इस बैठक में आशुतोष कुमार सिंह, शशि सिंह, दीपक कुमार सिन्हा, दीपक पंडित, उपेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, अमरेश कुमार, कुसुम लता कुमारी, शारदा कुमारी, रितिका कुमारी, अर्चना कुमारी , वर्षा कुमारी, शारदा कुमारी, शालनी सिंह, नीतू सिंह, डाक्टर कुसुम कुमारी, गुड़िया सिंह, प्रेम सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer