मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। विद्युत की चपेट में आकर एक किशोर की मौके हो गई। यह मामला गोह थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव की हैं। रविवार की सुबह हाई टेंशन तार की चपेट में आने के से यह हादसा हो गयी। मृतक की पहचान उस गांव निवासी रंजीत पासवान के आठ वर्षीय पुत्र कमत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक किशोर सुबह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाहर खेलने गया। खेलने के बाद वह अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था।
लेकिन घर पहुंचने ही वाला था कि अचानक सड़क के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार टूटकर किशोर के ऊपर गिर पड़ा। इस दौरान मौके पर किशोर इधर – उधर भागने लगे। तभी एक किशोर विद्युत की संपर्क में आ गया। जब तक उसे ग्रामीणों द्वारा बचाव कार्य किया जाता तब तक वह पूरी तरह से झुलस गया और मौके पर उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां से पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौप दिया गया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।