मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। ज़िला मुख्यालय स्थित जागृति बिहार कॉलोनी में एस डी ग्लोबल एकेडमी द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विद्यालय के छोटे – छोटे बच्चों के द्वारा विज्ञान से संबधित परियोजना का प्रारूप दिखाया गया। इसके अलावा बच्चों का वार्षिक परीक्षाफल 2022-23 घोषित किया गया। साथ ही इससे संबंधित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन संतोष सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उसकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। कहा विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं। इस प्रकार के आयोजन से छात्र- छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है।
उपस्थित वक्ताओं ने स्कूल सचिव एवं निदेशक दीपक ओझा की कार्यक्रम के लिए प्रसंशा की। इस मौके पर सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज के पूर्व एमसीए विभागाधक्ष शिव पूजन सिंह, डिवाइन इंग्लिश मोनू जी, सोनू, जीतेन्द्र, व्यास राम, समाजसेवी अवधेश ओझा उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा प्रेस , शिक्षकों, एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।