राजनीति

विश्वनाथ सिंह को पार्टी के प्रति वफादारी व ईमानदारी के बदले मिला प्रदेश उपाध्यक्ष का पद

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। बिहार प्रदेश जनता दल यू० के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने औरंगाबाद जिला जदयू के जिलाध्यक्ष रहे विश्वनाथ सिंह को बिहार प्रदेश जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी इकाई ने प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए स्वागत किया है। साथ ही सुनिल कुमार यादव को प्रदेश महासचिव तथा मृत्यंजय कुमार प्रदेश महासचिव, एवं संजीव कुमार सिंह एवं रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पाण्डेय को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर औरंगाबाद जिला जदयू पार्टी इकाई ने स्वागत किया है।

पार्टी के जिला प्रवक्ता तेजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि विश्वनाथ बाबू पार्टी के निर्माण काल से पार्टी के एक मजबूत स्तंभ रहें हैं। इनको प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने से औरंगाबाद जिला जदयू के पार्टी पदाधिकारियों में प्रसन्नता है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर विश्वनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार जताया है। औरंगाबाद जिला जदयू के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने विश्वनाथ सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के लिए बधाई दिया है।

जिलाध्यक्ष ने औरंगाबाद जिला से प्रदेश कमिटी में सभी महत्वपूर्ण लोगों की जो जगह दी गई है उसके शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। सीताराम दुखारी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चंन्द्रवंशी, औरंगाबाद सदर प्रखंड के अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुमताज अहमद जूगनू, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोने लाल रमन, चंद्रेश पटेल, संजय पटेल, दिनदयाल पटेल, मुनेश कुमार सिंह, प्रभाकर कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, संजय अमबेडकर,राकेश कुमार सिंह, जिला जदयू के युवाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चंन्द्रवंशी, बिनोद पटेल, दीपक पटेल, जहिर अहसन आजाद, अतहर हुसैन उर्फ मंटू, फारूक अंसारी, अधिवक्ता ईरशाद आलम, मुजफ्फर ईमाम कादरी, अनवर खां, ब्रजेश सिंह, सुनिल कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार उर्फ बिट्टू सिंह, बृज वर्मा, बिजय कुमार वर्मा, प्रितम चंन्द्रवंशी, पवन कुमार सिंह, शमसेर कुमार सिंह, अर्जुन दास, जितेन्द्र चंन्द्रवंशी तथा विश्वास चौधरी ने विश्वनाथ सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer