हादसा

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। यह घटना शुक्रवार की दोपहर मदनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे – 19 स्थित शिवगंज के समीप की है। जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अधेड़ को रौंदते हुए पार हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशितों ने सड़क को घंटो जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह व्यवस्था प्रभावित हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग शिवगंज बाजार करने के लिए गए हुए थे। इसके बाद वह बाजार से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी उस जगह पर सड़क पार करने के दौरान वह अज्ञात वाहन की एक चपेट में आ गए जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हालांकि अब तक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाया है। लेकिन शिनाख्त को लेकर पुलिस हर मुमकिन प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी हैं। पुलिस अपने स्तर से पता लगा रही हैं। 72 घंटे के लिए शव को पुलिस की अभिरक्षा में रखा जाएगा। इसके उपरांत भी पहचान न हो पाया तो रीति-रिवाज के अनुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer