औरंगाबाद। विद्युत करंट की चपेट में आकर एक वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की मौत हो गई। यह घटना सलैया थाना अंतर्गत बेरी गांव की हैं। जहां बधार में खेत पटवन को लेकर गए बेरी गांव निवासी 50 वर्षीय बिगन महतो की विद्युत संपर्क से मौत हो गई।
बताया जाता हैं कि मृतक रविवार को खेत पटवन को लेकर गए थे। इसी क्रम में वह विद्युत की संपर्क में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में भर्ती कराया गया। जहां जांच के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है मृतक की पत्नी रजंती देवी वार्ड नंबर 10 की सदस्य हैं।
इधर मृतक पत्नी समेत तीन पुत्रियां व एक पुत्र को अपने पीछे छोड़ कर चले गए। ये सभी अविवाहित हैं। वहीं इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं इस घटना में परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।