विविध

पूर्व विधायक स्व. डीके शर्मा की 18वीं पुण्यतिथि का आयोजन

               – रामविनय सिंह
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) गौतम बुद्ध नगर भवन में गोह के पूर्व बिधायक स्व डीके शर्मा की 18वीं पूण्यतिथि का आयोजन बुधबार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिमल शर्मा ने की जबकि संचालन दीपक उपाध्याय ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व शर्मा की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित स्व डीके शर्मा की सुपुत्र व गोह के पूर्व बिधायक मनोज शर्मा ने कहा कि वे समाज और देश के लिए उनका जो योगदान रहा। हमलोग के लिए प्रेरणास्रोत है। हमलोग को अमल करने की जरूरत है।
वे जीवन पर्यन्त सभी समाज को एक साथ लेकर चलते थे। समाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ मजदूर नेता रहे। ये हमेशा मजदूरों एवं गरीबो की हक की लड़ाई लड़ते रहे।बिधायक ने ये भी कहा कि पूजनीय पिता के बताए गए मार्गो पर चलकर मैं विधानसभा के बिकास कार्य कराकर उनकी अधूरे सपने को पूरा करना ही सच्ची श्रधांजलि होंगी। उपस्थित लोगों ने उनकी ब्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की। उनके द्वारा बताए गए मार्गो पर चलने का संकलप किया।कार्यक्रम में संयोजक रणधीर पासवान, मोहन शर्मा, मिंटू शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोह सुनील शर्मा, कपिलदेव नारायण, विमल शर्मा, प्रेम तिवारी,धीरज चौहान, पसंस भोला यादव, जितेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष उपहारा सुधीर मिश्रा, महासमंत्री उमेश पासवान, प्रमोद सिंह, रामाधार सिंह, संजय सिंह, सुदामा पासवान, सीकेन्द्र पासवान, मोहर लाल मिश्रा, अभिषेक कुमार उर्फ हिरामोती सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer