राम विनय सिंह
गोह (औरंगाबाद) तबादला पर गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद का विदाई समारोह आयोजित किया गया। अब वह बारूण थाना की कमान संभालेंगे। सोमवार को आयोजित समारोह की अध्यक्षता भूपेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना मोबाइल ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार उर्फ बिट्टू ने किया।
सर्व प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ गोह पत्रकार संघ ने थानाध्यक्ष शमीम अहमद को स्मार पत्र देकर किया। इस दौरान एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने कहा कि हम सरकारी सेवकों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन हमारे काम हमेशा याद किए जाते हैं। थानाध्यक्ष शमीम अहमद के कार्यकाल को गोह वासी हमेशा याद रखेंगे। शमीम अहमद को एक कुशल प्रशासक के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में अपने मैत्रीपूर्ण व्यवहार से थाना क्षेत्र के हर व्यक्ति के दिलों में जगह बनाई।
उन्होंने कहा कि शमीम अहमद जहां भी रहेंगे अपने कार्य से सभी का दिल जीत कर रहेंगे। वहीं समाजसेवी दिलीप कुमार ने कहा कि उनका कार्यकाल शानदार रहा है। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए वे जाने जाते हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई हत्या, लूट, अपहरण के मामलों को शार्ट आउट करने में सफलता पाई है। इसे लेकर पुलिस के वरीय पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत भी किए गए।वही समाजसेवी दीपक उपाध्याय ने कहा कि दो वर्षों ने शमीम साहब ने जिस तरह से अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया, बाकई सराहनीय कदम है।
वहीं थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने भावुक मन से कहा कि गोह में मुझे अपने दो वर्षों के कार्यकाल में यहां की आम जनता, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों का जो सहयोग मिला उसी के बदौलत मैं क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रख सका। इसके लिए गोह की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने गोह में खुशिली की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने थानाध्यक्ष को फूलों का हार एवं अंग वस्त्र देकर भाव भीनी बिदाई दी। वहीं एसआई माघवेंद्र प्रताप सिंह ने थानाध्यक्ष का शानदार तस्वीर देकर सम्मानित किया। उसके बाद समाजसेवी मृत्युंजय कुमार ने थानाध्यक्ष के साथ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ग्रुपिंग तस्वीर से नवाजा।कार्यक्रम का आयोजन भूपेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना मोबाइल के सौजन्य से आयोजित की गई।
मौके पर सीओ मुकेश कुमार, मंटू सिंह, मुन्ना मोबाइल, दफादार राम इकबाल मिश्रा केडी यादव, समाजसेवी संसद प्रतिनिधि डॉ आर यू कुमार, गोह मुखिया प्रतिनिधि राजू वर्मा, मुखिया सुनील कुमार, प्रत्यूष कुमार, राम ध्यान यादव, दीपक उपाध्याय सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।